शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होंगे. इस बार धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, जिसे सुख, समृद्धि, अच्छी वर्षा और कृषि उन्नति का संकेत माना जाता है. पहले दिन कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा. नवरात्र में सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी के दिन विशेष पूजा होगी.