मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र इस साल 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा. नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त माता के नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. पहले दिन घटस्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होगी. सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:31 बजे तक है. 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी.