सारा गुरपाल पंजाबी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली सारा ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता और पंजाबी संगीत व फिल्मों में पहचान बनाई. वह बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुकी हैं. अब वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में उनकी एंट्री चर्चा में है. शो में सारा ने बताया कि कई नामचीन क्रिकेटर उन्हें सोशल मीडिया पर संदेश भेजते हैं.