मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में थार और स्कॉर्पियो सवार हुड़दंगियों ने खतरनाक स्टंट किए. करीब दस गाड़ियों के काफिले ने खड़खड़ी टोल प्लाजा से आगे बीच सड़क पर गाड़ियां आड़ी-तिरछी खड़ी करके जमकर गदर काटा और ट्रैफिक बाधित किया.