राजस्थान के नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक की टक्कर से तेल से भरे टैंकर में एक बड़ा छेद हो गया. इस हादसे के बाद टैंकर से तेल की धार बहने लगी. यह सूचना आग कि तरह आसपास क्षेत्र में फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सरसों का तेल भरने के लिए लूट मच गई.