रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच उनकी सुरक्षा व्यवस्था और एक खास सूटकेस चर्चा में है. रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विदेशी यात्राओं के दौरान उनके जैविक कचरे को भी विशेष तरीके से रूस वापस ले जाया जाता है. पुतिन के तीन परिवहन विमान नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे थे. यह पूरी व्यवस्था उनकी सुरक्षा को लेकर बरती जाने वाली असाधारण सावधानी को दिखाती है. हालांकि सूटकेस से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है.