SIR प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य वोटर सूची को साफ़-सुथरा और अपडेट रखना है. इसमें मृत वोटरों के नाम हटाने, डुप्लीकेट वोटर रिकॉर्ड हटाने, स्थानांतरित वोटरों के विवरण को अपडेट करने, नए वोटरों को सूची में जोड़ने, और फर्जी नामों को हटाने जैसे काम शामिल हैं. यह प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था को बेहतर बनाने और चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है.