राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला को दिए गए बहुमूल्य हार और चरण के साथ 60 किलो चांदी की शिलाओं के बारे में अब तक कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है. ज्वेलर एसोसिएशन ने राम मंदिर में स्थापित करने के लिए ये शिलाएं प्रदान की थीं, लेकिन उनके बारे में पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है.