देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां पूरा का पूरा गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह समा गया है. चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. इस विकट परिस्थिति में प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार सक्रिय हैं और प्रभावित इलाकों में अपनी मूवमेंट बनाए हुए हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं.