प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में इस वर्ष भी श्रावण मास के दौरान ड्रेस कोड लागू रहेगा. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शालीन और भारतीय परिधान में आने की अपील की है. रुद्राभिषेक के लिए पुरुषों को धोती तथा महिलाओं को साड़ी या सूट पहनना होगा. इसके साथ ही मंदिर परिसर में सेल्फी, प्लास्टिक के उपयोग और धूम्रपान पर भी रोक रहेगी.