सीबीएसई में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत केंद्र सरकार ने नए चेयरमैन और सचिव की नियुक्ति कर दी है. प्रशांत सीताराम लोखंडे को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वरुण भारद्वाज को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हाल के दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया और डिजिटल सिस्टम को लेकर उठे सवालों के बीच यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सरकार ने संबंधित प्रक्रियाओं की जांच के लिए समिति भी गठित की है.