पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन लोगों के लिए लोकप्रिय विकल्प बन रही है, जो बिना ज्यादा जोखिम के हर महीने तय इनकम चाहते हैं. इस सरकारी योजना में फिलहाल 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जिसका भुगतान हर महीने किया जाता है. ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से निवेशकों को हर महीने करीब 9,250 रुपये तक की नियमित इनकम मिल सकती है.