वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के नवीनीकरण को लेकर विवाद तेज हो गया है. मूर्तियाँ तोड़ने के आरोपों के बाद अब इस मसले पर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है. अखिलेश यादव के प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मणिकर्णिका घाट का निरीक्षण करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रवेश से रोक दिया.