बिहार का भागलपुर. यहां से एक वीडियो सामने आया है. इसमें दो सिपाही सड़क पर आपस में लड़ाई करते दिख रहे हैं. इस दौरान किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. दोनों सिपाही ट्रैक्टर का चालान बनाए जाने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे.