मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में शुक्रवार को डीजे विवाद के दौरान बड़ा बवाल हो गया. वाहन जांच के समय पुलिस और स्थानीय सरपंच के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि थाना प्रभारी ने सरपंच के साथ मारपीट की, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया.