गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया की VIP ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल मनोज वर्मा का वीडियो वायरल हुआ है. आरोप है कि वह ड्यूटी से नदारद होकर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. विवाद के दौरान सरकारी बंदूक फेंकने का भी आरोप है. पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया.