ओडिशा के बौध जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. यहां लकवाग्रस्त बुजुर्ग के हाथ में करीब चार घंटे तक एक जहरीला सांप लिपटा रहा. परिजनों के मुताबिक, देर रात खुली खिड़की से सांप कमरे में घुस आया था. बुजुर्ग लकवे की वजह से न तो हिल सके और न ही खुद को सुरक्षित कर पाए. सांप ने उनके एक हाथ और पास रखी कुर्सी को जकड़ लिया, जिससे वे एक ही जगह फंस गए.