दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां के प्रेम नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने 6 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे को इस कदर नोचा कि उसका दाहिना कान कटकर अलग हो गया. फिलहाल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कुत्ता मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस का घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.