आंध्र प्रदेश के ओंगोल में लिफ्ट हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. साई सूर्या अपार्टमेंट में विनीता लिफ्ट से बाहर निकल रही थीं, तभी दरवाजा पूरी तरह बंद होने से पहले ही लिफ्ट नीचे चल पड़ी. वह फर्श और लिफ्ट के बीच फंस गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस तकनीकी खराबी और रखरखाव में लापरवाही की जांच कर रही है.