पुणे के चंदन नगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवक ने अपनी एकतरफा मोहब्बत के चलते युवती के घर घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद युवती की स्थिति गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. यह मामला एकतरफा प्यार की भयावहता को दर्शाता है जो कई बार गंभीर अंजाम देता है.