ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से सामने आई एक संवेदनशील घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके बाद नरेश छत्रिया को अपनी पत्नी जमुना छत्रिया का शव मोटरसाइकिल पर घर ले जाना पड़ा. फिलहाल इस मामले में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.