ओडिशा के गंजाम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खेल-खेल में दो मासूम बच्चे एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए. दरअसल इन बच्चों ने जमीन पर पड़ी एक संदिग्ध वस्तु को गेंद समझकर उससे खेलना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही पलों में वह एक जोरदार धमाके के साथ फट गया.