ओडिशा के देवगढ़ में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक करीब 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने नीचे मौजूद लोगों से उसे वापस लाने की मांग की और टावर से कूदने की धमकी दी. सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. छह दमकलकर्मियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया.