ओडिशा के बोलांगीर में 40 वर्षीय संतोष खारसेल की कथित तौर पर हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी शत्रुघ्न साहू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में कथित तंत्र-मंत्र और नरबलि का एंगल सामने आया है. पुलिस के मुताबिक संतोष को खाना खाने के बहाने बुलाया गया था. बाद में उसका शव तालाब में फेंका गया और सिर छिपा दिया गया.