राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल दो दिवसीय दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे हैं. यहां वह चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद को लेकर 25वें दौर की महत्वपूर्ण वार्ता करेंगे. इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है. साल 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष के बाद से भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों में काफी तनाव आ गया था.