बिहार के मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला का शव उसके ससुराल स्थित घर में मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. मृतका की पहचान सुमन देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2021 में बबलू पुरी से हुई थी.