नेपाल में आए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. टनल यानी सुरंग के मुहाने पर चारों तरफ भारी मलबा बिखरा हुआ है. इस मलबे और दलदल के बीच फंसे हुए एक-एक मजदूर को बाहर निकालना कितना चुनौतीपूर्ण और मुश्किल काम था, इसे इन तस्वीरों के जरिए आसानी से समझा जा सकता है.