नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच त्रिशूली देवी घाट की भयानक तस्वीरें सामने आई है. यह क्षेत्र मुख्य रूप से नेपाल के नुवाकोट जिले में स्थित है, जो त्रिशूली और ताड़ी नदियों के पवित्र संगम पर बसा है. ऐतिहासिक, धार्मिक और आर्थिक दृष्टिकोण से इस पूरे इलाके का बहुत बड़ा महत्व है. श्वेता सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैसे इस आपदा के दौरान एक बड़ा चमत्कार हुआ.