नेपाल में हादसे वाली जगह पर स्थिति इतनी गंभीर और खतरनाक है कि वहां पैदल चलने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. जमीन पूरी तरह से धंस रही है और दलदल जैसी स्थिति बन चुकी है. स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने सुबह के समय वहां जाने की कोशिश की थी, लेकिन हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे. जमीन के नीचे से दो शवों को बाहर निकाला गया है.