नेपाल के नुवाकोट जिले में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ से कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा पानी और मलबे में डूब गई। हालात सामान्य होने के बाद करीब 8 घंटे चले राहत अभियान में बैंक से लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, डेढ़ करोड़ रुपये नकद, चांदी और अन्य कीमती सामान सुरक्षित बरामद किया गया।