AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद 10 हजार रुपये के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे बॉन्ड का इस्तेमाल लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए किया जा सकता है.