नवगछिया के मदरौनी गांव में कोसी की बाढ़ से करीब 20 दिनों से जनजीवन प्रभावित है. 1500 से ज्यादा घर और 700 से अधिक परिवार पानी की मार झेल रहे हैं. ग्रामीणों का दावा है कि 15 साल पहले टूटा रिंग बांध अब तक नहीं बना. लोगों को छतों और रेलवे पटरी के किनारे रहना पड़ रहा है. नाव ही आवाजाही का सहारा बनी है, स्थायी समाधान की मांग उठी.