उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 41 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया. जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में ये प्रक्रिया पूरी हुई. ये नशीले पदार्थ 898 मामलों में बरामद हुए थे, जिनका वजन 15 क्विंटल से ज्यादा था. इनमें गांजा, चरस, डोडा, स्मैक, हेरोइन, अफीम और कोकीन समेत अन्य मादक पदार्थ शामिल थे.