असम के बोंगाईगांव जिले के मुस्लिम बहुल अंबारी-पारेरचार गांव में हिंदू युवक प्रतीक भौमिक के निधन के बाद मुस्लिम समुदाय ने अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी निभाई. गांव की इस पहल को सामाजिक एकता, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल माना जा रहा है. अंबारी-पारेरचार गांव की ये पहल सामाजिक एकता, आपसी विश्वास और मानवीय मूल्यों का सकारात्मक संदेश देती है.