धार की भोजशाला में शुक्रवार को पूजा और महा आरती की गई तथा नमाज पर रोक लगा दी गई थी. मुस्लिम पक्ष ने पहले ही संकेत दिया था कि वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे. अब यह जानकारी सामने आई है कि मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. यह मामला समुदायों के बीच चल रहे विवाद को और बढ़ावा दे सकता है.