वेलकम, गदर और जाट जैसी फिल्मों में अपनी खास अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया. 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है. बेटे मोहसिन ने फैंस से उनके काम और यादों को सेलिब्रेट करने की अपील की है.