बुलंदशहर से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है. यह मामला एक ट्रांसजेंडर से जुड़े प्रेम प्रसंग का है, जिसमें तीन युवकों के बीच चल रहे विवाद ने एक युवक की जान ले ली. पुलिस ने इस मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर दिया और ट्रांसजेंडर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.