उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक मोहल्ले की है, जहां बीते दिन अज्ञात हमलावरों ने एक दंपति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था.