मेरठ में ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंधों के जाल में उलझी एक महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. मृतका गुलफ़्शां का शव खेत में मिला था. जांच में सामने आया कि पड़ोसी सोनू के उससे प्रेम संबंध थे और वह उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी. पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर गुलफ़्शां को खेत में बुलाया और बलकटी से उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी.