मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव धनपुर में बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. 28 मार्च को उनका शव घर में गोली लगा मिला था. शुरुआत में परिजनों ने रंजिश का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों पर केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच में साजिश का सच सामने आया.