बागपत जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बड़का रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक मामूली से पानी के छींटे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े और फिर हत्या में बदल गया. इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.