दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हुई हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी. यह वारदात इतनी सुनियोजित थी कि घायल व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में टिल्लू ताजपुरिया गैंग का नाम जुड़ा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.