भरूच से पनौली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में एक युवक की मोबाइल छीनने की कोशिश के दौरान गंभीर हादसा हुआ. दरवाजे के पास सफर कर रहे युवक से मोबाइल को छीनने के दौरान उसका संतुलन खराब हो गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया. गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.