आगरा में कर्नाटक से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आए पर्यटक सुब्रमणि बी. ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कोलार जिले के पोलनहल्ली के रहने वाला था और ईदगाह स्थित होटल ताज पैलेस में महिला मित्र के साथ ठहरा था. दोनों शाम को घूमकर लौटा था. रात में महिला फोन पर बात कर रही थी, तभी उसने सुब्रमणि को कमरे में फंदे से लटका देखा.