नोएडा जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के इलाज के लिए इंसानों की सिरिंज की जगह 60 हजार वेटरनरी यानी पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज का ऑर्डर दे दिया. यह ऑर्डर 25 दिसंबर 2025 को सरकारी खरीद प्लेटफॉर्म GeM पोर्टल के माध्यम से लखनऊ की एक एजेंसी को भेजा गया था.