महाराष्ट्र के सांगली में एक युवक गर्लफ्रेंड से ‘हां’ कहलवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने शर्त रखी कि प्रेमिका आए बिना नहीं उतरेगा. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समझाकर उसे नीचे उतारा. काफी मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित उतर गया, लेकिन प्रेमिका का जवाब स्पष्ट नहीं हुआ.