महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के मंदिर में भव्य महापूजन अर्चन किया गया. भगवान शिव को भांग का विशेष श्रृंगार किया गया है. लाखों भक्तगण बाबा के दर्शन कर धन्य महसूस कर रहे हैं. इस पावन पर्व पर मंदिर में भस्म आरती का आयोजन किया गया, जो बड़े उत्साह से चल रही है.