मध्य प्रदेश के इंदौर में दो करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामदगी का पुलिस दावा फॉरेंसिक जांच में गलत साबित हुआ है. तेजाजी नगर थाना पुलिस ने फरवरी 2025 में 198 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करने का केस दर्ज किया था और चार लोगों को एनडीपीएस एक्ट में आरोपी बनाया था. लेकिन भोपाल राज्य फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में जब्त पदार्थ मादक ड्रग्स नहीं, बल्कि यूरिया निकला. मामला पुलिस जांच पर सवाल खड़े कर रहा है.