लखनऊ के इटौंजा के लासा गांव में दोस्त को बचाने की कोशिश में 19 वर्षीय विमल कुमार गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया. प्रशासन ने घंटों की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया. गोमती का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव है.