रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार पर दबाव डालने के लिए खुद का अपहरण होने की झूठी सूचना दी. युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर 112 नंबर पर सूचना दी और अपने परिजनों को सनसनीखेज वीडियो भेजकर यह दिखाने की कोशिश की कि वह किसी के हत्थे चढ़ गया है.